रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। एन.ई.एस. शिक्षा महाविद्यालय में 5 सितंबर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। अपने वक्तव्य में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना खरे ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को शिक्षक की महिमा को बताया एवं कहा कि शिक्षक शिक्षा देकर एक विद्यार्थी के जीवन को सवारता है, शिक्षा से बड़ा कोई वरदान नहीं है और गुरु का आशीर्वाद मिले इससे बड़ा कोई सम्मान नहीं है।इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण कर जीवन में एक अच्छा आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ज्योत्सना खरे,उप प्राचार्य डॉक्टर संजय गार्गव, श्री रविशंकर मिश्रा,श्री प्रवीण मीना, डॉ कमलेश शुक्ला, डॉक्टर हरिमोहन लोवंशी, डॉ डॉली जैन, श्रीमती ज्योति तिवारी, श्रीमती आनंदमई दुबे, श्रीमती अंबिका राजपूत, श्रीमती दिव्यानी सूर्यवंशी, प्रेम असवारे,दीपक अहिरवार,रवि भिशे, राम सिंह राजपूत एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


