जेपीवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की पुण्यतिथि शिक्षक दिवस बड़े सद्भावना पूर्ण वातावरण में विविध कार्यक्रम के साथ मनाई गई
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएवी मध्य प्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक श्री एस के सिंहा जी की गरिमामय उपस्थिति रही गणेश वंदना के साथ दीप प्रज्वलन किया गया एवं कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ
कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने सभी कार्यक्रम आयोजित किए थे
कक्षा 12वीं की छात्राओं ने नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया
इसी प्रकार कक्षा 11वीं की छात्राओं ने भी समूह नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी शिक्षकों को मनोरंजक खेल खिलाए गए
प्राचार्य श्री सिंहा जी ने अपने उद्बोधन में छात्रों को राष्ट्र का भविष्य बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्ति की
शिक्षकों को भेंट प्रदान की गई केक काटकर मिष्ठान वितरण किया गया
इस अवसर पर संगीत शिक्षक राकेश जेदिया मोनिका नाकरा, पूर्णिमा एवं अर्चिता पांडे ने सुमधुर गीत गए
स्कूल के हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने आभार व्यक्त किया रिसिता संगतानी, दर्श जैन द्वीप हिरानी और कृष्णा जाडे ने मंच संचालन किया
कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं के समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। दोपहर भोज पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुए।


