रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । मीनाक्षी चौक स्थित बंजारा हिल्स कालोनी नर्मदापुरम में एक ही मकान में रहने वाली दो महिलाएं घर के छत पर बने छज्जे सहित नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाए शाम के समय छत पर टहलते के बाद छज्जे पर बैठ गई थी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। दोनों महिलाओं को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जो कि सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बंजारा हिल्स में दोनों महिलाएं घर की छत पर बने छज्जे पर बैठी हुई थी।
छज्जा कमजोर होने की वजह से दोनो महिलाएं छज्जे सहित नीचे जमीन पर गिर गई। दोनो को इलाज के लिए निजी अस्पताल नर्मदा अपना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नर्मदा अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार नीलम गोहिया और नीता मेहरा को घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जहाँ दोनो का इलाज आईसीयू में चल रहा है। नीलम गोहिया को गंभीर चोटे है। उन्हें सर, छाती और पीठ में चोट लगी है। दोनो महिलाओ अभी इलाज रत है।


