अपना फोन उठाइए और घर बैठे मतदाता सूची में नाम शामिल कराइए – कलेक्ट
कलेक्टर श्री प्रसाद की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील
कटनी – यदि आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और आपका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी हुई है। अपना फोन उठाइए और घर बैठे मतदाता सूची में नाम शामिल कराइए।
मतदाता सूची मे नाम जोडने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची में पात्र व्यक्तियों के नाम शामिल करनें के लिए 11 सितंबर तक आवेदन पत्र दर्ज किये जा रहे है। बी.एल.ओ के पास फार्म 6 अवेदन देकर पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते है।
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री Avi Prasad ने बताया कि निर्वाचन आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल तथा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अपने एन्ड्रायड मोबाइल फोन पर एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। इसके बाद अपनी आईडी तथा मोबाइल नंबर दर्ज करें। मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से अपनी जानकारी ऑनलाईन दर्ज कराकर प्रापत्र 6 में नाम जोडनें के लिए आवेदन करें।
इसी तरह वोटर सर्विस पोर्टल पर भी आईडी बनाकर तथा मोबाईल नंबर दर्ज करके उसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन स्वीकार होने पर दर्ज किए गए मोबाइल नम्बर पर रेफरेंस नम्बर प्राप्त होगा। इसके माध्यम से अपना मतदाता परिचय पत्र इपिक कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसलिए जिन व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे ऑनलाइन आवेदन करके घर बैठे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
#NewVotersRegistrationMP
#MP_Voter_Awareness_2023
#MPElection2023


