रिपोर्टर सीमा कैथवास
माखन नगर। खनिज अधिकारी देवेश मरकाम सहित पुलिस की सयुक्त कारवाई से माखन नगर के ग्राम राजोंन खदान से अवैध रेत भर कर एक ट्रक MP09HG8474 में ला रहा था जिसे चौहान ढाबा माखन नगर के पास जप्त कर थाना माखन नगर की अभिरक्षा में खड़ा किया है। वही एक ट्रेक्टर ट्राली सोनालिका बिना नंबर को ग्राम आंचलखेडा तवा पुल के पास खनिज रेत के अवैध उत्खनन भंडारण में लिप्त पाए जाने पर जप्त कर कृषि उपज मंडी प्रांगण गार्ड की अभिरक्षा में खड़ा किया। उक्त कारवाही में खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, प्रभारी खनिज निरीक्षक कृष्णकांत परस्ते, होम गार्ड सिपाही उपेंद्र यादव , दिनेश सोनी, आशीष साहू ,प्रवीण यादव एवं पुलिस लाईन के जवान उपस्थित रहे।


