रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूर्व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकल्प डेरिया जी को नर्मदापुरम का अध्यक्ष नियुक्त किया है ,उनकी नियुक्ति पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक कांतिलाल भूरिया द्वारा की गई है जो चुनाव अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष है । उनकी इस नियुक्ति पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सैनी , प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस रोहन जैन , विचार विभाग जिला अध्यक्ष भूपेश थापक , अम्बिका राजपूत , गोविंद राजपूत , कनछेदी राजपूत , नगर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यम तिवारी , अफरीद खान , विक्की मौर्य , शिवम सैनी , सांगाखेड़ा कला से पप्पू सैनी , राजू सैनी , मनीष सैनी जनपद सदस्य , गया प्रसाद जी सैनी आदि ने शुभकामनाये प्रेषित की ।


