मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 31 अगस्त गुरुवार को कटनी साउथ रेलवे स्टेशन से 150 तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन शिर्डी तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुई।
कटनी साउथ रेलवे स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों का विधायक श्री संदीप जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं एसडीएम कटनी निधि गोहल तहसीलदार कटनी उपायुक्त नगर निगम पवन अहिरवार सहायक राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित अन्य जनों द्वारा तीर्थ यात्रियों का तिलक वंदन कर पुष्पमाला से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत होने वाली शिर्डी यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए भोजन ठहरने आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। यह व्यवस्था मध्यप्रदेश शासन द्वारा की गई है। उल्लेखनीय है कि म.प्र. सरकार द्वारा 60 वर्ष या उससे अधिक की आयु के बुजुर्गों को जो आयकर दाता नहीं है और म.प्र. के निवासी है म.प्र. शासन के खर्चे पर तीर्थयात्रा कराई जा रही है।


