शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने जारी की प्रशसकीय स्वीकृति
कटनी (29 अगस्त ) – भू – जल संवर्धन एवं ग्रामीणों के निस्तार हेतु उपयोगी जल संरचनाओं एवं तालाबों के जीर्णाेद्धार और विस्तारीकरण कार्य के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी क्रम में कलेक्टर अवि प्रसाद ने जनपद पंचायत ढीमरखेडा की ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में स्लैब कल्वर्ट कम स्टॉप डेम निर्माण हेतु 85 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी किया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने पिपरिया शुक्ल में कल्वर्ट कम स्टॉप डेम निर्माण कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर प्रदान किया है।
खनिज प्रतिष्ठान मद एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम मद की राशि से यह कार्य कराया जायेगा। इस कार्य की निर्माण एजेंसी कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी को नियुक्त किया गया है। इस कार्य में 3859 मानव दिवस का रोजगार भी सृजित होगा।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेश मे निर्माण एजेंसी द्वारा शर्तों ,नियमों और प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है।


