रिपोर्टर सीमा कैथवास
शिवपुर। मुखबिर की सूचना पर शिवपुर पुलिस ने अवैध गांजा ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है। इस सबंध में शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा लेकर जा रहा है। उसी सूचना पर युवक की तलाश की इस दौरान गांजा ले जा रहे दुर्गेश पिता मोहन प्रजापति 34 साल निवासी नंदरवाड़ा रोड सिवनी मालवा और बबलू उर्फ महेश पिता नरेंद्र केवट उम्र 36 साल निवासी बालाजी मंदिर को पकड़ा उनकी तलासी ली गई।इस दौरान उनके पास गांजा मिला। दोनो आरोपियों से 4 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया । आरोपियों को आज दिनांक 23.08.23 को माननीय न्यायलय पेश किया जाएगा । आरोपी दुर्गेश केंद्रीय खुली जेल का बंदी है जो सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक बाहर रहता है दूसरा आरोपी बबलू कुछ ही समय पहले जेल से रिहा होकर आया है दोनो की जेल से ही पहचान है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सहयोग थाना प्रभारी विवेक यादव, सउनि अमर सिंह मालवीय, स उ नि आशीष तिलोरिया, प्र. आर. राजेश, आर. महेंद्र गुर्जर, नरेंद्र राजपूत , अमर तंवर, सचिन शर्मा, अजय गौर का रहा है।


