विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
गंजबासौदा। नगर पालिका परिषद बासौदा एवं पंचतत्व संरक्षण समिति के सयुंक्त तत्वाधान में वार्ड नंबर 9 – 14 में मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान पर 75 पौधों का रोपण किया गया पंचतत्व पाराशरी कायाकल्प अभियान में चौड़ीकरण और गहरीकरण के साथ साथ नदी किनारे पौधरोपण और सौंदर्यकरण भी का कार्य करना भी था जिसका पहला चरण आज शुरू हुआ
*एक बीघा में किया पौधरोपण*
ज्ञात हो कि पंचतत्व पारसरी कायाकल्प अभियान 2023 के तहत नगरपालिका ने जो नदी का चौड़ीकरण किया उसमें ही पलोड़ पेट्रोल पंप से सिंधी कॉलोनी के पीछे एक 20 फिट रोड निकली तथा वह नदी किनारे जाते हुए एक करीब एक बीघा जगह नदी किनारे पर निकल आई जिसमें नगरपालिका ने तार फैंसिंग कर पंचतत्व के द्वारा 75 पौधे (खमेर, शीशम ,पीपल, कदम, हर, बहेड़ा, बांस,सेमर, जामुन, कन्जी, महुआ, सरस और नीम) जैसे किस्मों के पौधे रोपे जिसकी देख रेख की जिम्मेदारी सिंधी समाज और वार्ड पार्षद 9 सरदार बाई , वार्ड 14 नंबर पार्षद संतोषी जितेंद्र मीणा ने ली।
*मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई*
इसी कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह जादौन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव और नगर एसडीएम विजय राय ने उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूक अभियान की शपथ दिलाई गई। और एसडीएम द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। इस आयोजन में सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, तहसीलदार संदीप जयसवाल, बाल विकास अधिकारी कोमल उपयाध्य, देवेंद्र वर्मा, हरिसिंह सिकरवार, श्रीमती रीता भावसार, अशोक अग्रवाल मंकू जी, महेंद्र ठाकुर , सुरेंद्र भारद्वाज,विजय अग्रवाल,
पत्रकार यशपाल यादव, ओम प्रकाश चौरसिया, राकेश खंडेलवाल, विमल जैन, मनोज यादव,प्रमोद सिंह राजपूत, हेमंतदास मंगवानी, पार्षद जितेंद्र मीणा, मूलचंद अहिरवार, मनीष विश्वकर्मा, सरदार अहिरवार, पिंकू शर्मा, विनोद जैन मल्लूजी मनोज गुप्ता, सुनील पिंगले,श्री बाबू गर्ग, राम सिंह रघुवंशी,,राजकुमार मलकानी, समीर किरमानी, बृजेंद्र दांगी, वीरेंद्र ठाकुर, अरुण शर्मा, रमन दांगी, अरविंद गुप्ता,सुनील पिंगलें, देवेंद्र रघुवंशी रामजी, खेमचंद तनवानी, प्रकाश बागवानी, दिलीप देसाई, राजा छारी, आशीष रघुवंशी सरिता जैन, सरिता रघुवंशी, शवनम वी, नवल कुशवाहा, जितेंद्र अरोड़ा, वरुण चौबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण, पत्रकार, नगर पालिका कर्मी बड़ी संख्या मौजूद रहें।


