पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह द्वारा आज रात्रि में थाना कोतवाली नर्मदापुरम, इटारसी, डोलरिया एवं सिवनी मालवा का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में भ्रमण करते हुये रात्रि गश्त में तैनात अधिकारियो/कर्मचारियो को चैक कर प्रभावी गश्त हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।


