• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

महिला की मौत के बाद नगर पालिका प्रशासन जागा,आवारा मवेशियों को पकड़ने के दिए निर्देश!नगर पालिका परिषद गठन के एक वर्ष बाद भी क्यों नहीं ले पा रहे ठोस निर्णय बड़ा सवाल….?

by Manish Gautam Chiefeditor
August 28, 2023
in नर्मदापुरम
0
महिला की मौत के बाद नगर पालिका प्रशासन जागा,आवारा मवेशियों को पकड़ने के दिए निर्देश!नगर पालिका परिषद गठन के एक वर्ष बाद भी क्यों नहीं ले पा रहे ठोस निर्णय बड़ा सवाल….?
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम् में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा नगरीय क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों एवं मुख्य मार्गों से आवारा पशुओं से मुक्त किए जाने हेतु समय-समय पर स्पष्ट निर्देषोपरांत भी नगरीय क्षेत्र को आवारा पशुओं से मुक्त नहीं कराया जा सका है। जिसके कारण दुर्घटनाओं की खबरे आ रही है। प्रमुख चौक-चोराहों तथा मुख्य मार्गों पर आवारा तथा पालतु पशुओं के कारण आवागमन बाधित भी हो रहा है। दो पहिया, चार पहिया वाहन के चालकों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है और वाहन चलाने में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आश्चर्य का विषय है कि भाजपा की नगर पालिका परिषद का गठन हुए करीब 1 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है परंतु शहर को आवारा मवेशियों से मुक्ति के लिए परिषद ने अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए है जिस पर बड़े सवाल खड़े होते हैं। रविवार को भोपाल तिराहे पर गोवंश से मोटरसाइकिल सवार दंपति के टकराने से महिला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला छाया हुआ है। महिला की मौत के बाद नगर पालिका प्रशासन पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। अवगत हो की कुछ माह पूर्व कलेक्टर गेट के पास एक पत्रकार पर आवारा सांड ने हमला कर दिया था, उन्हें भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था बमुश्किल उनकी जान बची थी। उस दुर्घटना के कारण उन्हें अखबार से हटा भी दिया गया था। रविवार को घटित घटना में महिला की मौत के मामले को नगर पालिका सीएमओ नवनीत पांडे ने गंभीरता से लिया हुआ है, उन्होंने आवारा एवं पालतू मवेशियों से होने वाली वाली दुर्घटनाओ को ध्यान मे रखते हुए नगरीय क्षेत्र के वार्ड पार्षदों तथा हाका गेंग प्रभारी सहित गेंग में संलग्न कर्मचारियों की बैठक लेकर हाका गेंग प्रभारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से अंतिम चेतावनी देते हुए निर्देषित किया है कि आगामी 1 सप्ताह के अंदर नगरीय क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहो सतरास्ते से हीरो-होण्डा चौराहा, नेहरू पार्क से सर्किट हाउस चौराहा, टेलीफोन एक्सचेंज से लोकसेवा केन्द्र विवेकानंद घाट, पोस्ट ऑफिस, कलेक्टर, कोर्ट परिसर से होते हुए पीपल चौक, मालाखेड़ी मार्ग एवं चौक, मीनाक्षी चौक से नारायण नगर, रसूलिया ब्रिज के मुख्य मार्गों पर आवारा एवं पालतु पशुओं को पकड़कर नगरीय सीमा क्षेत्र से बाहर किए जावें एवं उक्त मार्गों पर पुनः आवारा एवं पालतु पशु नहीं पाए जावें। साथ ही पशु मालिकों पर अपने पालतु पशुओं को अपने घर में बांधने की हिदयात देने के निर्देश भी दिए। नियमों का पालन नहीं करने पर पशु मालिकों पर धारा 133 एवं 1000 रूपये जुर्माना संस्थित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में भी नपा के एलआईजी, एमआईजी के घरों में रहने वाले किरायेदारों ने भी मवेशी पाल रखे हैं और वे अपने पशु को सुबह से खोलकर रखते हैं जिससे रहवासियों के पेड़ पौधे को भी नुकसान पहुंचाते है। और मवेशियों को घर में बाधकर रखने का कहने पर लड़ाई पर पशु पालक आमदा हो जाते है। मवेशी पार्क को काफी नुकसान आए दिन पहुंचाते और शिकायत पर कोई कारवाई नहीं हुई । जिससे पशु पालकों की मनमानी के कारण इनके हौसले बुलंद है। शिकायत पर कोई भी कोई कारवाई नहीं होती है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
चौकी बस स्टेण्ड थाना कुठला, द्वारा 24 घंन्टे के अन्दर 02 नाबालिक बच्चो को दस्तयाब

चौकी बस स्टेण्ड थाना कुठला, द्वारा 24 घंन्टे के अन्दर 02 नाबालिक बच्चो को दस्तयाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d