कटनी। त्योहार के समय नगर के बाजार की अव्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। त्योहारी सीजन में बाजार का मुख्य मार्ग अतिक्रमण की भेंट चढ़ जाता है चारों तरफ लगने वाली दुकानों के कारण आवागमन बाधित होता रहता है। बाजार में होने वाली अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आज यातायात विभाग के द्वारा दलबल के साथ नगर का भ्रमण कर दुकानदारों को अव्यवस्था न फैलने की सख्त हिदायत दी गई।
आज किए गए नगर भ्रमण को लेकर यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने कहा की ट्रैफिक विभाग के कर्मचारियों के द्वारा वैसे तो बाजार में व्यवस्था बनाने के लिए हर समय प्रयास किया जाता है लेकिन जन सहयोग के अभाव में कभी-कभी व्यवस्थाएं बिगड़ जाती हैं। आज ट्रेफिक विभाग की टीम द्वारा नगर का पैदल भ्रमण करके मुख्य बाजार के दुकानदारों को दुकान का सामान व्यवस्थित रूप से रखने एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न न करने की समझाइए दी गई है। साथ में हिदायत देते हुए यह भी समझाया गया है कि यदि समझाइस के बावजूद दुकानदारों के द्वारा अव्यवस्था फैलाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्यवाही किया जाएगा।


