मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने व भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित करने को लेकर गुजरात की तर्ज पर विधायक प्रवास अभियान चलाया जा रहा है |
इसी कड़ी में पवई विधानसभा क्रमांक 58 में बीते 20 अगस्त से रायबरेली उत्तर प्रदेश के फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी जी सात दिवसीय प्रवास पर पवई क्षेत्र और विधानसभा का भ्रमण कर रहे है और विकास कार्यों को लेकर जनता से संवाद किया जा रहा है
|साथ ही समस्याएं सुनकर समाधान कर रहे हैं एवं समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए विचारों का आदान-प्रदान करके संगठन को मजबूत बनाने का कार्य कर रहे हैं | रविवार को रायबरेली के विधायक श्याम बिहारी ने पत्रकार वार्ता आयोजित करते हुए प्रवास अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में जोश,ऊर्जा, व उत्साह का संचार करना है |
उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा 7 दिवस विधानसभा का भृमण किया गया है
और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकता सूत्र में बांधने का मूलमंत्र दिया गया, जिससे विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पक्की है …
पार्षद देवी खटीक के घर हुआ सामूहिक भोज …
जहां सुबह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई तो बही दोपहर में प्रवासी विधायक ने वार्ड नंबर 7 की पार्षद देवी खटीक के घर पहुंचकर सामूहिक भोजन किया,
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया सहित भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे ।
वाइट श्याम विहारी जी विधायक up
रिपोर्ट राम सिंह पवई


