कटनी – आम नागरिकों को राहत दिलाने कलेक्टर श्री Avi Prasad द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तक कि विभागीय सीमा के कारण जीवंत समस्याओं का भी उनके द्वारा हल कराकर आम जन मानस को राहत पहुंचाई जा रही है। ऐसा ही एक उदाहरण रेलवे आधिपत्य क्षेत्र में कटनी मुड़वारा डाउन लाइन स्थित कटनी ग्रेड सेपरेटर परियोजना निर्माण हेतु कैप कार्य के चलते सड़क में गड्ढों के कारण जनता को आवागमन में हो रही परेशानी संबंधी प्रकाशित लेख को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नें इरकॉन इंटरनेशल लिमिटेड के उप महाप्रबंधक को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
इरकॉन इंटरनेशनल उप महाप्रबंधक सिविल श्री सुजीत कुमार, कटनी ग्रेड सेपेरेटर परियोजना ने बताया कि कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर स्थल का निरीक्षण कराया जाकर पाईल कैप एवं पियर के कार्य पश्चात होने वाले गडढों की फिलिंग का कार्य पूर्ण कराया जाकर मार्ग को आम नागरिकों के आवागमन हेतु चालू कर दिया गया है। मार्ग चालू हो जाने से नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा मिल रही है।


