कटनी (26 अगस्त)- जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने शुक्रवार को विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत जिर्री में वाटर शेड परियोजना एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त रूप से संचालित होने जा रही गतिविधियों के संबंध में स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ बैठक कर मुर्गी पालन एवं दुग्ध उत्पादन गतिविधि के संबंध में जानकारी ली और चर्चा की। ग्राम स्तर पर गतिविधियों के लिए हितग्राहियों का सर्वे कर प्रारंभिक जानकारी एकत्र करने का निर्देश दिया गया तथा दुग्ध संग्रहण केंद्र स्थापना के लिए सांची दुग्ध संस्थान जबलपुर से समन्वय कर केंद्र स्थापना किए जाने के निर्देश दिए।
सीईओ श्री गेमावत ने वाटर शेड परियोजना द्वारा कराए जा रहे पौधारोपण का निरीक्षण कर जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
इस कार्य के संचालन हेतु जिला स्तर पर विभिन्न विभाग जो ग्रामीण क्षेत्र में योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं पशुपालन विभाग कृषि विभाग सांची दुग्ध केंद्र नाबार्ड तथा ढीमरखेड़ा क्षेत्र में संचालित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित किए जाने का भी निर्देश दिया गया। जिसका आयोजन सोमवार दिनांक 28 अगस्त को जिला पंचायत परिसर कटनी में किया जाएगा। इस दौरान परियोजना अधिकारी वाटर शेड सूरज शर्मा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


