विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी
गंज बासौदा कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के वचनों का संदेश लेकर गंजबासौदा ग्यारसपुर बिधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन परिवर्तन यात्रा पर निकले हुए है । यात्रा ग्यारसपुर हैदरगढ व्लाक के विभिन्न गांवों में पिछले आठ दिनों से चल रही है । कांग्रेस नेता निशंक जैन पिछली कमलनाथ सरकार के वादों को पूरा करने की दुहाई दे रही है तो सरकार वनने पर दिये गये वचनों को निभाने का दावा कर रहे है।
परिवर्तन यात्रा की मुख्य धुरी पूर्व बिधायक निशंक जैन ने अपनी गाडी पर लगे लाउडस्पीकर से संबोधित करते हुए अपने विधायक कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मैंने क्षेत्र में निरन्तर सक्रियता वनाये रखी और लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को करीब से जाना भी और हर संभव निराकरण भी किया। मैंने ना तो कभी क्षेत्र से मुहूं मोडा ना क्षेत्र की जनता जनार्दन से। मेरे चुनाव हारने के बाद भी पांच सालों तक सड़कों पर जनहित के लिए संघर्ष किया है। निशंक जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार वनने पर किसानों के कर्जामाफ हुए थे। पेंशनो की राशि दौगुनी से ज्यादा की गई थी। कन्यादान की राशि इक्यावन हजार रुपये की गई थी। गौशाला खोल कर गाय को सही मायने में माता का दर्जा देकर उनके दाना पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी । सौ रुपये में सौ युनिट विजली दी गई थी। श्री जैन ने कहा कि जैसा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार वनने का माहौल निर्मित हो रहा है तव हमारी पार्टी और नेताओं ने वचन दिया है कि नारी सम्मान योजना में 1500 रुपये प्रतिमाह एवं 500 रुपये में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर देगें सौ युनिट विजली मुफ्त में देंगे। किसानों को पांच हार्स पावर तक विजली मुफ्त, खेत में बारह घंटे तक विजली प्रदान की जायेगी। किसानों के कर्जामाफ किये जायेंगे
। पांच हार्सपावर तक बिजली मुफ्त देंगे। ऐसे तमाम दावों और वादों को पूरा करने के वचनों का संदेश दे रहे है। पूर्व विधायक निशंक जैन परिपक्व राजनीतिक के रूप में एक मुद्दा हर गांव से जुडे स्थानीय समस्या का जरूर उठा रहे जो उस क्षेत्र की उन्नति खुशहाली के साथ अति आवश्यक भी है।यही उनकी क्षेत्र और वहां की समस्या से भली भांति परिचित होने को दर्शाता है। किसानों के परिवार को अतिरिक्त आय का अत्याधिक मामला वताते हुए कहते कि मौका मिला तो मेरी दिली तमन्ना है कि इस क्षेत्र को दुग्ध क्रांति के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे खेती के अलावा आय का जरिया वनेगा जिससे किसानों के साथ ग्रामीणों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, साधन सम्पन्नता एवं अन्य सुविधाओं को हासिल करने में आत्मनिर्भरता होगी।
परिवर्तन यात्रा में लंबा काफिला कांग्रेसजनों का चल रहा है जिसमें क्षेत्रीय स्थानीय बरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति दिखाई दे रही है।
कांग्रेस का दामन थाम रहे है लोग
कहीं भाजपा सरकार से जनता का मोह भंग हो रहा है कहीं कांग्रेस सरकार आने की सुगबुगाहट है कहीं कहीं लोग निशंक जैन की कार्यशैली से प्रभावित होकर भी उनके सानिध्य में कांग्रेस की सदस्यता ले रहे है। सदस्यता लेने वालों में नौजवानों की तादाद ज्यादा दिख रही है जो परिवर्तन लाने की ताकत रखते है।एक दो गांवों में महिलाओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता लेकर दुपट्टा ओड लिया ।
दिन में यात्रा करते है रात्रि बिश्राम में होता है सुंदरकांड
परिवर्तन यात्रा दिन भर में बारह से पंद्रह गांव की यात्रा करती है पहले से तय किसी गांव में रात्रि बिश्राम होता है। कांग्रेस पार्टी अब समय के हिसाब से ट्रेंड कर रही है हिंदुत्व की राह पकडती नजर आ रही परिवर्तन यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता निशंक जैन ने निर्णय पर जिस गांव में रात्री बिश्राम होता है वहां पर सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है । आठवें दिन का कोलुआ धामनोद में रात्रि बिश्राम के पूर्व संगीत मय सुंदरकांड एवं भजन किये।
इन गांवों में पहुंची परिवर्तन यात्रा
खरैरा धाम पर हनुमान मंदिर में माथा टेककर यात्रा प्रारंभ हुई जो कि सेमराटप्पा, सगोरिया, वसुरिया, बांसादेही, हापसगंज, दैयरपुर, हरहर खेड़ी, सेमरा इश्तमुरार, खेजडा, वर्री, सिंदुरिया, मढिया धामनोद, कोलुआ धामनोद पहुंच कर विश्राम किया।


