मध्यप्रदेश /छिंदवाड़ा खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला कुश्ती संघ छिंदवाड़ा के तत्वाधान में नोनिया करबल छिंदवाड़ा स्कूल के बच्चों ने स्वाति चौरसिया के मार्गदर्शन कोच गोविंद ईबनाती शकील पहलवान सोनू दुबे के द्वारा स्टेडियम ग्राउंड स्थित खेल युवा कल्याण विभाग व कुश्ती संघ का मेट पर कुश्ती का शानदार प्रदर्शन का प्रशिक्षण किया जिससे स्कूली बच्चों का चयन राज्य स्तर पर हुआ उसके बाद और दो बच्चे का चयन नेशनल स्तर पर हो गया है जिससे कुश्ती संघ छिंदवाड़ा को प्रोत्साहन मिल रहा है और बच्चों में उत्साह नजर आ रहा है नोनिया करबल की शिक्षिका स्वाती चौरसिया खेल के प्रति जागरूक है जिससे बच्चों में उत्साह बना हुआ है कुश्ती संघ के संरक्षक व मीडिया प्रभारी एड देवेंद्र वर्मा सहित संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कोच व खिलाडियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


