कटनी माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा आज जबलपुर में नगरीय क्षेत्र की अनाधिकृत कालोनियों में म.प्र. नगरपालिका (कालोनी विकास) नियम 2021 के तहत भवन अनुज्ञा वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया गया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगरपालिक निगम कटनी स्थित मेयर-इन-काउन्सिल हाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर द्वारा रामनारायण चतुर्वेदी योगेश मिश्रा लक्ष्मी पटेल अजीत प्रताप सिंह को भवन अनुज्ञा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल एमआईसी सदस्य बीना बैनर्जी रमेशसोनी सुभाष शिब्बू साहू पार्षदगण शकुन्तला सोनी सीमा श्रीवास्तव प्रभा गुप्ता सुमित्रा रावत श्याम पंजवानी विनोद यादव राजेश भास्कर उमेन्द्र अहिरवार सुखदेव चौधरी गोविंद चावला पूर्व निगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरि पूर्व पार्षद विजय (डब्बू) रजक व प्र.कार्यपालन यंत्री के.पी. शर्मा प्र. राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं।


