रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। केंद्रीय विद्यालय संगठन भोपाल क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय एसपीएम नर्मदापुरम की छात्रा कुमारी भारती कहार ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 03 गोल्ड मेडल तैराकी में प्राप्त किए। क्रीड़ा प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि ब्रेस्ट स्ट्रोक 50 मीटर 100 मी और बटरफ्लाई 100 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है और उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ। इस सफलता पर प्राचार्य श्रीमती किरण शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।


