• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिला पंचायत सीईओ ने छात्र छात्राओं को दिलाई मतदाता शपथ और मतदान की अनिवार्यता के संबंध में किया संवाद

by Manish Gautam Chiefeditor
August 25, 2023
in कटनी
0
जिला पंचायत सीईओ ने छात्र छात्राओं को दिलाई मतदाता शपथ और मतदान की अनिवार्यता के संबंध में किया संवाद
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित हुई विविध प्रकार की गतिविधियां

कटनी (25 अगस्त)- आगामी विधानसभा निर्वाचन में नागरिकों द्वारा मतदान का शत प्रतिशत उपयोग करने एवं उन्हें मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “स्वीप” चलाए जा रहे हैं। निर्वाचन  आयोग के निर्देश पर जिलेभर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विविध प्रकार की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय तिलक महाविद्यालय एवं कन्या महाविद्यालय कटनी में छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई जाकर मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियों को आयोजित किया गया। जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत द्वारा शासकीय तिलक महाविद्यालय एवं कन्या महाविद्यालय पहुंचकर मतदाता शपथ दिलाई। इस दौरान सीईओ श्री गेमावत ने मतदाता साक्षरता क्लब की गतिविधियों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
*मताधिकार हेतु नाम जुड़वाएं*
नोडल अधिकारी स्वीप श्री गेमावत ने छात्र-छात्राओं से मताधिकार का शत प्रतिशत प्रयोग करने की अपील की तथा मतदान करने हेतु मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम जुड़वाने हेतु आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराए जाने को कहा ताकि आप मतदाता सूची में नाम आते ही मताधिकार का प्रयोग कर सकें अन्यथा मतदाता सूची में नाम नहीं होने से आपको मतदान से वंचित रहना पड़ेगा।
*मतदान की अनिवार्यता पर चर्चा*
सीईओ ने छात्रों को समझाइश देते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार का उपयोग करना सभी के लिए आवश्यक है। हमें स्वयं भी मतदान का प्रयोग करते हुए अन्य लोगों को भी मताधिकार हेतु प्रेरित करना चाहिए। नवीन पात्र  मतदाता आवश्यक रूप से मतदाता सूची में नाम जुड़वा कर मताधिकार का प्रयोग करें।
*मतदाता जागरूकता गीत का गायन हुआ*
कन्या महाविद्यालय की छात्रा ने मतदाता जागरूकता गीत का गायन किया। सीईओ श्री गेमावत ने छात्रा के मधुर गायन की प्रशंसा कर पीठ थपथपा कर उत्साहवर्धन किया।
गतिविधियों के दौरान शासकीय तिलक महाविद्यालय के प्राचार्य सुधीर खरे,प्राध्यापक डॉक्टर चित्रा प्रभात एवं कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
दिव्यांग सुरभि का बना प्रमाणपत्र’ कलेक्टर ने कराई त्वरित कार्यवाही

दिव्यांग सुरभि का बना प्रमाणपत्र’ कलेक्टर ने कराई त्वरित कार्यवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d