रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधारीलाल दीक्षित के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया कि स्वर्गीय दीक्षित वरिष्ठ अधिवक्ता व्हीके दीक्षित के भ्राता व विशेष न्यायाधीश जबलपुर गिरीश दीक्षित व अधिवक्ता सतीश दीक्षित के पिताजी तथा सिविल जज वेदांत दीक्षित के दादा जी है। शोकसभा सभा में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष केके थापक, सचिव मनोज जराठे, सहसचिव सुरेन्द्र सिंह राजपूत, कार्यकारणी सदस्य सीके कुरापा, विजेन्द्र राजपूत, रीतेश विश्वकर्मा व वरिष्ठ अधिवक्ता एसएस ठाकुर, व्हीके चौहान, केके जराठे, रमेश परिहार, रामराज सिंह ठाकुर, प्रकाश पचौरी, अजय तिवारी, जीआर सराठे, शासकीय अधिवक्ता दीपक जैन, अति शासकीय अधिवक्ता मनोज चौरे, अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता, राकेश यादव, अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता सतेन्द्र पटेल, राजीव दुबे, आनंद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, शिव दीक्षित , प्रदीप मिश्रा, प्रदीप चौबे, रामसेवक यादव, प्रकाश शुक्ला, एसआर सोनी, राजेश अग्रवाल , नीतेश गौर, योगेश पटेल, माधव हर्णे, कल्पेश दुबे, जितेन्द्र गौर, आशीष ठाकुर, राकेश शर्मा, विनीत वर्मा, शेखर रूसिया, मनोज चौधरी, संजीव बग्गन, आदित्य तिवारी, केके पारासर, अभिषेक शुक्ला, राजेश मालवीय, दीलिप ठाकुर, अनंत गौर, अनुराग दुबे, हेमंत श्रीवास्तव व सौरभ तिवारी आदि ने श्रद्धांजलि दी है।


