रिपोर्ट- महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम तैयार कर लगातार थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालो के विरूध्द कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज दिनांक 23/08/2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि बुधवारीपारा निवासी परदेशी साहू अपने किराना दुकान के सामने अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है, एवं ग्राम पेटीश्री निवासी प्रदीप निषाद के द्वारा के ग्राम माडीतराई चौक में शराब विक्रय कर रहा है। कि सूचना पर बिना विलंब किये रेड कार्यवाही की गयी है। आरोपियो को अवैध रूप से शराब विक्रय करते रंगे हाथो पकड़ा गया, आरोपी परदेशी साहू पिता भंगी राम साहू उम्र 53 साल साकिन बुधवारीपारा वार्ड नं0 15 डोंगरगढ आरोपी के कब्जे 05 बॉटल अग्रेंजी शराब कीमती 2000 / रू एंव आरोपी प्रदीप निषद पिता तुकाराम उम्र 24 साल साकिन पेटेश्री पुलिस चौक तुमडीबोड थाना लालबाग के कब्जे 05 बॉटल अग्रेंजी शराब कीमती 2000/रू जुमला 10 बोतल कुल कीमती 4000/रू को जप्त किया गया है। धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 513/2023, 514/23 कर विवेचना में लिया गया । क्षेत्र में अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में – सउनि धन्ना सिन्हा, प्र0आर0 अजीट टोप्पो, आर. प्रयांश सिंह, लक्ष्मी मंडावी,परस ध्रुव, मिलाप बरेठ, मनोज हरमुख, खुश सिंह ठाकुर, प्रमोद करियारे, वीरबहादुर रविराज मांडले, की विशेष भूमिका रही।


