कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा त्वरित निराकरण
कटनी (23 अगस्त) – माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों को कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा त्वरित संज्ञान मे लिया जाकर डी.सी.सी.के माध्यम से संबंधित विभागों को शिकायत से अवगत कराते हुए निराकरण प्रतिवेदन लिया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देशन में जिले में नागरिकों की समस्याओं का पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण किया जाता है। जनसुनवाई और स्थानीय समाधान, सी.एम. हेल्पलाइन तथा मुख्यमंत्री कार्यालय से चयनित आवेदकों की शिकायतों और समस्याओं का तत्परता से निराकरण किया जाता है।
डायरेक्ट पंपिग से हो रही सप्लाई
विधानसभा बहोरीबंद के ग्राम पटी निवासी बलीराम लोधी द्वारा ग्राम में 2 माह पूर्व पाईप लाईन डलनें के पश्चात भी सप्लाई न होने संबंधी शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम पटी में संपवेल का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा टंकी निर्माण का कार्य प्रगतिरत है। टंकी निर्माण निर्माण पूर्ण होते ही टंकी से सप्लाई प्रारंभ करा दी जायेगी वर्तमान में डयारेक्ट पंपिंग के माध्यम से पर्यापत जल आपूर्ति की जा रही है।
15 हैण्डपंप से हो रही जलापूर्ति
इसी तरह बहोरीबंद कैमोरी निवासी भगवानदास लोधी द्वारा ग्राम में नल जल योजना की पाईपलाईन डलने के बाद भी पानी सप्लाई प्राप्त न होने की शिकायत पर जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम कैमोरी मे नल जल योजना चालू है तथा 15 हैण्डपंप के माध्यम से ग्राम मंे जलापूर्ति की जा रही है।


