रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सराफ सहित नगर पालिका सीएमओ नवनीत पांडे के निर्देशन पर राखी बाजार व्यवस्थित करने की जवाबदारी अतिक्रमण दस्ता प्रभारी सुनील राजपूत और उनकी टीम को सौंपी गई है। नागरिकों की सुविधा के लिए सभी की भावनाओं को दृष्टिगत रखकर इस बार राखी बाजार को इंदिरा चौक के आसपास पुरानी व्यवस्था के तहत ही लगाया जा रहा है। सभी पुराने दुकानदारों सहित नए दुकानदारों को भी जगह आवंटित की गई है। राखी बाजार की व्यवस्था की जवाबदारी संभाल रहे नगर पालिका कर्मचारी सुनील राजपूत ने बताया कि राखी दुकानों के लिए दुकानें आवंटित कर दी गई हैं। राखी बाजार व्यवस्थित लगाया जा रहा है। साथ ही सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी स्थिति में सड़क पर यातायात बाधित नहीं होना चाहिए और न ही कोई दुकानदार विवाद करेगा आपस में। सभी दुकानदार शांति पूर्वक दुकानों का सफल संचालन करें। श्री राजपूत ने बताया कि राखी बाजार में दुकान सिटी मजिस्ट्रेट संपदा सराफ सहित सीएमओ नवनीत पांडे के मार्गदर्शन में लगवाई गई हैं। 22 अगस्त मंगलवार को इंदिरा चौक पर कई रखी दुकान सज गई हैं और दुकानदारों ने अपना व्यवसाय भी प्रारंभ कर दिया है।


