• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर अवि प्रसाद विश्व उद्यमिता दिवस पर शासकीय तिलक महाविद्यालय में हुआ आयोजन

by Manish Gautam Chiefeditor
August 23, 2023
in कटनी
0
कलेक्टर अवि प्रसाद  विश्व उद्यमिता दिवस पर शासकीय तिलक महाविद्यालय में हुआ आयोजन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

भारत युवाओं का देश,युवाओं को सफल उद्यमी बनकर, स्वयं रोजगार देने वाला बनना चाहिए

कटनी ( 23 अगस्त ) –  देश की दो-तिहाई जनसंख्या की उम्र 45 वर्ष से कम है और इस दृष्टि से भारत युवा शक्ति की संपदा से विश्व का सबसे संपन्न देश है, युवाओं में वह ऊर्जा होती है जो स्वयं अपने लिए अवसर बनाते हैं,आप अपना उद्यम शुरू करके स्वयं नौकरी देने वाले बन सकते हैं , विश्व उधमिता दिवस के अवसर पर यह जो कार्यक्रम हो रहा है इसमें जिन उद्यमियों को सम्मानित किया ,उन्होंने संघर्ष  के बावजूद अपना उद्यम प्रारंभ किया ,स्वयं को आर्थिक रूप से सक्षम किया और कई परिवारों  को रोजगार भी दिया, हम सभी युवाओं को भी सफल उद्यमी के रूप में रोजगार देने वाला बनना चाहिए। उक्त आशय के उद्गार विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी में स्वाबलंबी भारत अभियान और शासकीय तिलक महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित उद्यमियों के सम्मान और विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम में कटनी कलेक्टर अविप्रसाद ने मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।

मंचासीन अन्य अतिथियों में भारतीय किसान संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री भरत पटेल की अध्यक्षता एवं मुख्य वक्ता सुश्री वसुंधरा सिंह , शासकीय तिलक महाविद्यालय प्राचार्य श्री सुधीर खरे, जिला व्यापार एवं उद्योग महाप्रबंधक श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत , स्वावलंबी भारत अभियान की सह संयोजिका श्रीमती प्रिया सिंह , पालक श्री अमित कनकने , प्रो श्रीमती चित्रा प्रभात के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।

            दीप प्रज्ज्वलन की परंपरा के उपरांत अतिथियों का स्वागत स्वावलंबी भारत अभियान की टोली के सर्वश्री अशोक भगेरिया, ईशान जैन, अनिल गर्ग , हेमलता गर्ग, ऋषभ मिश्रा, सीमांत दुबे, ज्योति दीक्षित, ज्योत्सना सोनी द्वारा किया गया। मुकेश चंदेरिया के संचालन में, लघु उद्योग स्थापित करके स्वयं को एवं अन्य लोगों को रोजगार प्रदान कर स्वावलंबन की नीति को अग्रसर करने में योगदान के लिए श्रीमती नीति ठाकुर, अमित सिंघई,नवीन केशरी, वैभव अग्रवाल ,अनिल गर्ग एवं गगन गुप्ता को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया ।

उल्लेखनीय है कि स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा विश्व उद्यमिता दिवस से लेकर के 5 सितंबर तक उद्यमिता पखवाड़ा चलाया जा रहा है ,जिसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालय महाविद्यालय से निकले उद्यमियों का प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

     मुख्य वक्ता वसुंधरा सिंह, अभियान के प्रांतीय पालक श्री भरत पटेल , जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत के द्वारा सूक्ष्म ,लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए शासकीय योजना की जानकारी के साथ ही प्रक्रिया में सहयोग का विश्वास वयक्त किया।श्री अमित सिंघई एवं नवीन केशरी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर अपने अनुभव साझा किए।आभार प्रदर्शन श्री अशोक भगेरिया द्वारा किया जाकर राष्ट्रगान से कार्यक्रम समापन हुआ ।

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
चंद्रयान – 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया

चंद्रयान – 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d