जेपीवी डीएवी विद्यालय पच्चीस वर्ष पूर्ण हुए इस अवसर पर स्थापना दिवस की रजत जयंती पर 21 कुण्डीय अग्निहोत्र हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान गोकुल दास विश्वकर्मा जी एवं श्रीमती मीरा विश्वकर्मा जी साथ ही एलएमसी मेंबर श्रीमती प्रभांशु चमड़िया जी एवं मध्य प्रदेश डीएवी विद्यालयों के सहनिदेशक श्रीमान संजीव कुमार सिन्हा जी पूरे समय उपस्थित रहे आज के इस आयोजन में 21 कुंडी हवन के पश्चात् रंगमांचीय कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिस पर परमपिता परमेश्वर सबके कल्याणकारी शिव के रूप का नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथी सादरम् समीहतम् संस्कृत गीत और लोक नृत्य सह लोकगीत “पानी को रोजगार अपन को” प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर भारत विकास परिषद की जिला स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के द्वारा सम्मानित किया गया ,साथ ही स्वत्ंत्रता दिवस पर झिंझरी शासकीय प्लेग्राउंड में विद्यालय द्वारा दी गई प्रस्तुति के लिए नृत्य को तैयार कराने वाले शिक्षकों को जिन में पूर्णिमा उसरेटे मैडम और मोनिका नाकरा मैडम को भी सम्मानित किया गया भारत विकास परिषद की समूह गान प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले शिक्षक संगीत शिक्षक श्रीमान राकेश जेदिया व नृत्य के लिए सहयोग देने वाली श्रीमती अपर्णा मिश्रा ,शिल्पी गुप्ता और अमर दीप शर्मा जी को भी सम्मानित किया गया ।अंत में विद्यालय की रजत जयंती समारोह पर अपने उद्बोधन में विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान गोकुलदास विश्वकर्मा जी ने कहा यह विद्यालय 1998 से शहर के प्रथम महापौर जी के करकमलों से प्रारंभ होकर आज 25 वर्ष पूर्ण करके रजत जयंती तक पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा कि हम विद्यालय के विकास में लगे हुए सभी शिक्षक व अन्य कार्यों के द्वारा सहयोग करने वाले अन्य कर्मी और हमारे विभिन्न वर्षो में आए हुए प्राचार्य और वर्तमान प्राचार्य श्री संजीव कुमार सिंह जी के योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की अपने उद्बोधन में विद्यालय के प्राचार्य एवं मध्य प्रदेश डीएवी विद्यालयों के सानिदेशक श्रीमान संजीव कुमार सिन्हा जी ने सभी को बधाई दी और कहा कि यह संपूर्ण वर्ष आयोजनों का वर्ष रहेगा हम विभिन्न आयोजनों के माध्यम से विद्यालय की रजत जयंती वर्ष को मनाएंगे इस वर्ष विद्यालय में ग्रैंड वार्षिक उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा इस तरह अपने उद्बोधन में सभी को विद्यालय की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाइयां प्रेषित कीगईं। अंत में विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य महोदय जी ने केक कटिंग किया जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल और सभी बैच होल्डर उपस्थित रहे इस तरह संपूर्ण दिवस के कार्यक्रमों के पश्चात कल्याण मंत्र जिसमें सभी के सुखी ,निरोगी स्वस्थ और संपन्न रहने की कामना एवं परमपिता परमेश्वर से विद्याय की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना के के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



