कटनी – सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के अनुश्रवण और संतुष्टि पूर्ण निराकरण में जिला पंचायत कटनी ए ग्रेड और 84.8 प्रतिशत वेटेज के साथ छठवें स्थान पर रहा है। जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत के द्वारा रुचि लेकर किए जा रहे व्यक्तिगत प्रयासों और उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरुप प्रदेश स्तर से जारी ग्रेडिंग में प्रथम समूह में अग्रणी टॉप टेन जिलों में स्थान बनाने में जिला पंचायत कटनी को कामयाबी हासिल हुई है। जिला सीईओ श्री गेमावत ने इस उपलब्धि का श्रेय मैदानी अधिकारी कर्मचारियों और सीएम हेल्पलाइन का कार्य कर रही समूची टीम को दिया है। सीईओ श्री गेमावत ने अधिकारी कर्मचारियों की सराहना और बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार दायित्वों का निर्वहन किए जाने को कहा है।


