रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भोपाल में रविवार 20 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड कार्यक्रम में एक भाषण दिया गया है जिसमें उनके द्वारा कांग्रेस शासन के दौरान किये गये घोटालों को क्रमवार बताया गया था। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संभाग सह संयोजक अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि गृहमंत्री श्री अमित शाह के भाषण में उल्लेखित किये गये तथ्यों के साथ कूटरचना करते हुये उसे लिखित रूप में कांग्रेस आईटी व सोशल मीडिया सेल द्वारा अपने अधिकारिक ट्वीटर हेण्डल एमपी कांग्रेस से पोस्ट किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि ‘‘हमने राफेल लड़ाकू विमान खरीदी घोटाला किया, मध्य प्रदेश को झूठ उत्पादन में नंबर वन बनाया- अमित शाह’’ इस कूटरचित पोस्ट को कांग्रेस के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा उपरोक्त ट्वीट को शेयर कर प्रचारित किया जा रहा है। उपरोक्त कृत्य के माध्यम से कांग्रेस के आईटी व सोशल मीडिया विभाग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को षडयंत्रपूर्वक भ्रमित कर सदोष राजनैतिक लाभ प्राप्त करने का प्रयत्न किया जा रहा है तथा भारतीय जनता पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
इस कूटरचित पोस्ट को कांग्रेस के आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग पर एफआईआर कराने की मांग की गई। इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक लोकेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला, मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा कैथवास, वरिष्ठ भाजपा नेता केशव उर्मिल, नितिन यादव, भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी पीयूष दुबे, अजामो कार्यालय मंत्री श्रीराम सगर, हेमंत सिंह ठाकुर, संप्रभू सोनकिया, पीयूष गुप्ता, संजय शर्मा, प्रदीप यादव उपस्थित रहे।


