कटनी ग्राम पंचायत पानउमरिया मे अति वर्षा होन के कारण एक कच्चे मकान के क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्रकरण में कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए विपत्तीग्रस्त परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। 18 हजार 500 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत उल्लेखनीय है कि ग्राम उमरियापान निवासी तूफान बाई पति भेला सिंह के मकान में अति वर्षा के कारण क्षति पहुंची थी। जिस संबंध में सूचना प्राप्त होने होने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार ढ़ीमरखेडा को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
तहसीलदार ढ़ीमरखेडा ने जानकारी देते हुए बताया कि तूफान बाई पति भेला के मकान मे अति वर्षा हाने के कारण आई क्षति संबंधी न्यायालय नायब तहसीलदार उमरियापान से प्राप्त प्रकरण दर्ज किया जाकर आर बी सी 6-4 के तहत 18 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की जाकर भगतान हेतु आदेश पारित किया जा चुका है।


