रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। रविवार को नाथ योगी सामाज की बैठक संत रामजी बाबा समाधि स्थल पर हुई। जिसमें समाज के कई लोग सम्मिलित हुए। नाथ योगी समाज के जिला मिडिया प्रभारी दुर्गेश परमाल ने बताया कि समाज की बैठक संत रामजी बाबा समाधी स्थाल पर हुई जिसमे समाज के कई लोग शामिल हुए। बैठक में समाज के सभी सदस्यों ने मिलकर निर्णय लिया कि जो जमीन कर्बला में कबीर पंथी के नाम से समाधि स्थल के लिए दी गई है वह जमीन नाथ योगी समाज के नाम पर हो इसी विषय को लेकर कल कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही कलेक्टर साहब से उस जमीन को हमारे नाम पर करने को ज्ञापन सोपा जाएगा । नाथ योगी समाज के और से पहले से परंपरा रही है कि जो भी व्यक्ति ईश्वर को प्राप्त होता है उसे हम समाधि देकर ही अंतिम संस्कार करते हैं। इसी परंपरा के चलते हुए हमारे समाधि स्थल की जमीन धीरे-धीरे कम होते जा रही है। इसी के चलते नाथ योगी समाज संगठन द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कल कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिया जाएगा इस अवसर पर समाज के पं संतोष जी महाराज,अरविंद नाथ, रामगोपाल नाथ, प्रकाश नाथ, मुकेश नाथ, राकेश योगी, उदित नाथ, इल्लू नाथ, दुर्गेश नाथ सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं का दुर्गेश परमाल ने आभार प्रकट किया।


