• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर आदिन सिंह उर्फ कल्ला बावरिया स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश की गिरफ्त में…

by Manish Gautam Chiefeditor
August 19, 2023
in नर्मदापुरम
0
कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर आदिन सिंह उर्फ कल्ला बावरिया स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश की गिरफ्त में…
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम/19,अगस्त,2023। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरों भारत सरकार नई दिल्ली से प्राप्त इंटेलिजेन्स इनपुट के आधार पर 18 अगस्त को विदिशा-सागर राजमार्ग में ग्यारसपुर के पास घेराबंदी कर कुख्यात अंतर्राष्ट्रीय बाघ शिकारी एवं तस्कर आदिन सिंह उर्फ कल्ला बावरिया को पकड़ा गया।

उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वनसंरक्षक भोपाल श्री धीरज चौहान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा बाघो के शिकार पर जारी अलर्ट पर कार्यवाही करते हुए देश के अलग-अलग प्रदेशों के वन विभाग / पुलिस विभाग तमिलनाडू, महाराष्ट्र, असम, मेघालय में बाघ की खाल व हड्डियों की भारी मात्रा में जप्ती की गई हैं तथा उसके शिकार एवं तस्करी में लिप्त उत्तर भारत निवासी विशेष शिकारी गिरोह (बावरिया) के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही से बचने के लिए कल्ला बावरिया मध्यप्रदेश के विदिशा – सागर जिले में डेरा लगा कर रह रहा था। कल्ला बावरिया के विरूद्ध देश में के कई राज्यों में तथा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भी बाघ के शिकार एवं उसके अवयवों की तस्करी के प्रकरण दर्ज है। कल्ला बावरिया की विगत कई वर्षों से कई राज्यों की पुलिस, वन विभाग एवं नेपाल सेन्ट्रल इन्वेटिगेशन ब्यूरो (सीआईबी) तलाश रही थीं। उक्त कार्यवाही से न केवल मध्यप्रदेश राज्य अपितु संपूर्ण भारत वर्ष में बाघों के संरक्षण एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी तथा बाघ की तस्करी में संलिप्त संगठित अपराध को रोकने की दिशा मे अहम कड़ी सबित होगी। कल्ला बावरिया को माननीय विशेष न्यायालय नर्मदापुरम में फॉरेस्ट कस्टडी रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। कल्ला बावरिया गिरोह के अन्य सदस्यों तथा अपराधों के संबंध में अन्य राज्यो तथा पड़ोसी राष्ट्र से संपर्क कर जानकारी एकत्रित की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी डॉ नूपुर धमीजा सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता ने नारी शक्ति एक नई पहल संस्था के माध्यम से कटनी में इंसानियत की नयी मिसाल क़ायम की

कटनी डॉ नूपुर धमीजा सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता ने नारी शक्ति एक नई पहल संस्था के माध्यम से कटनी में इंसानियत की नयी मिसाल क़ायम की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d