• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, November 1, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सिहोरा

*भूखे रहकर जारी रखा सिहोरा जिला आंदोलन* *आंदोलित समिति की सलाह, विधायक अपना काम करे बाधाएं दूर करना मुख्यमंत्री का काम*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 18, 2023
in सिहोरा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सिहोरा जिला की मांग पर सिहोरावासी अब किसी भी स्थिति में पीछे हटने को तैयार नहीं है।दो दिन के शानदार बंद के बाद अब शुक्रवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू हो गई।समिति ने भूख हड़ताल के पहले ही दिन आक्रामक रुख अपनाते हुए सिहोरा की विधायक के सिहोरा जिला के लिए पड़ोसी विधायको पर आशा करने सहित मुख्यमंत्री की क्षमता का सही आकलन न होने तक का आरोप लगाया।
*ये बैठे भूँख हड़ताल पर -* शुक्रवार को भूख हड़ताल के पहले जत्थे में आशीष तिवारी,जफर अहमद कुरैशी,उमेश चौबे और अजय विश्वकर्मा धरने में बैठे।
*विधायक की कार्यशैली पर प्रश्न-* लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के वरिष्ठ सदस्य और सेवा निवृत प्राध्यापक नागेंद्र कुररिया ने सिहोरा विधायक की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह उठाते हुए कहा कि नगर में प्रचारित है कि विधायक सिहोरा तो जिला चाहती है पर उन्हें पड़ोसी क्षेत्र मझौली और बहोरीबंद के विधायकों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। कुररिया ने कहा कि यह तरीका ही सही नहीं है सिहोरा विधायक को सिहोरा जिला की मांग प्रदेश की मुखिया के समक्ष वजनदारी से रखना चाहिए ।जिला का स्वरूप कैसा होगा ये कैसे बनेगा यह निर्णय करना मुख्यमंत्री का काम है ना कि स्वयं विधायक का ।इससे ऐसा प्रतीत होता है कि विधायक मुख्यमंत्री की क्षमता से अनजान है।विधायक को समझना चाहिए कि नए जिले के गठन के समय ऐसी आने वाली दिक्कतों को मुख्यमंत्री जी द्वारा हल करना कोई पहली बार नहीं है।
*जनता से मत ले मुख्यमंत्री -* समिति के आनंद प्रकाश जैन ने मुख्यमंत्री से मांग की कि उन्हें किसी विधायक के विरोध या समर्थन पर गौर करने की बजाय पीड़ित जनता का मत जानना चाहिए।समिति सदस्य ने दावा किया कि सिलोंडी,ढीमरखेड़ा,पान उमरिया, खमतरा, बचैया, बाकल,बहोरीबंद, कुआ,स्लीमनाबाद,मझौली, गोसलपुर, मझगवां,बघराजी, बुढ़ागर सहित सैकड़ों गांवों की जनता के लिए सिहोरा का जिला बनाया जाना उनके साथ न्याय होगा।मुख्यमंत्री को लोकतंत्र में जनता के हित में निर्णय लेना चाहिए।
*जो विरोधी सामने आए-* जब से सिहोरा में बंद का प्रदर्शन हुआ है यह बात बार-बार प्रचारित की जा रही है कि अनेक पड़ोसी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सिहोरा जिला बनने में अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं । ऐसे विरोधी क्षेत्रों में जिन क्षेत्रों का नाम लिया जा रहा है उन क्षेत्रों के होने वाले विधानसभा चुनावों में सिहोरा क्षेत्र के नागरिकों की सीधी सहभागिता होती है। यदि वाकई में ये क्षेत्र और वहां के जनप्रतिनिधि सिहोरा के जिला बनने में बाधा पैदा कर रहे हैं तो उनका असली चेहरा सामने आना चाहिए।
आज की धरना प्रदर्शन में समिति के अनिल जैन, कृष्ण कुमार कुररिया, राम जी शुक्ला, नीतीश खरया,रमाशंकर चौरसिया, आनंद प्रकाश जैन ,कान्हा पांडे, संजय सेंगर ,राजभान मिश्रा, मानस तिवारी ,अमित बक्शी, विकास दुबे ,सुशील जैन, नत्थू पटेल ,संचित आम्रकार, शरद सेठ,अनुराग सोनी सहित अनेक सिहोरा वासी मौजूद रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

दहेज के लिये हत्या करने वाले आरोपियों को आजीवन कारावास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.