रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कालिका नगर में एक वेल्डिंग दुकान संचालक की अज्ञात हत्यारे ने हत्या कर दी है। दुकान संचालक के शरीर पर धारदार हथियार के कई घाव हैं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। एसडीओपी पराग सैनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभी जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम के कालिका नगर इलाके में इस मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कालिका नगर में वेल्डिंग का धंधा करने वाले भूरा उर्फ नारायण विश्वकर्मा की बाजू की दुकान में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या किसने की , क्यों की,अभी आरोपी व हत्या का कारण अज्ञात है? घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,जहां मृतक का शव उसकी दुकान के बाजू में ऑटो पार्ट्स की दुकान में मिला। मृतक के गले पर धारदार हथियार के घाव थे, दुकान में काफी मात्रा में खून फैला था। घटना के समय ऑटो पार्ट्स दुकानदार भी दुकान पर नही था। नारायण विश्वकर्मा का कर्मचारी भी कहीं वेल्डिंग के काम से बाहर गया था। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि जांच व फरार आरोपी की तलाश जारी है।


