कटनी – जिले में समाजिक समरसता को बढानें के उद्वेश्य से जारी स्नेह यात्रा गुरूवार को विकासखण्ड विजयराघवगढ़ के दर्जनभर गांव मंे पहुंची। यहां स्नेह यात्रा के डोकरिया ग्राम में पहुंचने पर आयोजित भजन एवं सत्संग कार्यक्रम में कलेक्टर अवि प्रसाद भी शामिल हुए। उन्होेनें स्नेह यात्रा में संत श्री पीठाधीश्वर महंत स्वामी नर्सिंहदास जी महाराज और श्री ब्रम्हानंद जी महाराज को शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। ग्रामीणों के साथ सत्संग का आनंद लिया।
इसके पूर्व आज ग्राम कलेहरा से स्नेह यात्रा का शुभारंभ हुआ और भजन, कीर्तन, सत्संग के साथ गृह भ्रमण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ-चढकर भाग लिया। स्नेह यात्रा का जगह- जगह कलश यात्राओं से स्वागत किया गया। जनसंवाद का आयोजन हुआ। स्नेह यात्रा कलेहरा से बरापार, सलैया कोहारी, धनवाही होते हुए ग्राम टीकर पहुंची जहां सत्संग के बाद दोपहर भोज का आयोजन हुआ। तत्पश्चात यात्रा के अगले पडाव में ग्राम हंतला, सिनगौडी, सिजहरा, सुदामापुरी होते हुए डोकरिया में स्नेह यात्रा का रात्रि भोज और सत्संग का आयोजन हुआ। इस दरम्यान रामधुन और रामभजन के गायन से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया।


