कटनी। कमला बर्मन कमला पति सनत कुमार बर्मन ग्राम गुडेहा विकासखंड विजय राघव गढ़ की कृषक है। कृषक के पास डेढ़ एकड़ सिंचित जमीन है जिसमें धान गेहूं सब्जी एवं फूलों की खेती करती है कृषक के पास 3 गाय एवं चार बछड़े हैं जिन से प्राप्त गोबर एवं गोमूत्र का उपयोग फसलों में किया जा रहा है महिला कृषक ने आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ग्राम की महिलाओं को एकत्रित कर पार्वती स्व सहायता समूह बनाया जिसकी वह अध्यक्ष है। कमला बर्मन को मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी में कृषि सखी का प्रशिक्षण दिलवाया गया जहां प्रशिक्षक रामसुख दुबे ने खरीफ रबी एवं जायद में विभिन्न फसलों सब्जियां की खेती करने की तकनीकी जानकारी का प्रशिक्षण दिया गया कम लागत तकनीकी के अंतर्गत विभिन्न जैविक खाद एवं कीट नाशक बनाने तथा फसलों में उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया मिट्टी परीक्षण बी तथा सब्जियां एवं पोषण वाटिका सिंचाई की विभिन्न विधियां का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कमला बर्मन ने प्रशिक्षण प्राप्त कर गांव में समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया स्वयं पोषण वाटिका बनाया जिसमें भटा टमाटर मिर्च लौकी आलू कुम्हड़ा धनिया पत्ती तथा फूलों की खेती के अंतर्गत जूही हरसिंगार गुलाब सेवंती मोगरा मनी प्लांट आदि को लगाया। कृषक को फूलों की बिक्री से भी अतिरिक्त आमदनी हो रही है जैविक कीटनाशक के अंतर्गत अकौआ धतूरा नीम पत्ती करंज एवं सीताफल की पत्तियों से पांच पत्ती काढ़ा बनाकर फसलों सब्जियां एवं फूलों में करके कीट नियंत्रण किया जा रहा है जिससे पैसों की बचत तथा बाजार पर निर्भरता कम हो रही है समूह की महिला मुन्नीबाई बर्मन रूपवती कुम्हार मीराबाई बर्मन सुलेखा बर्मन बेबी बाई बर्मन आदि ने भी पोषण वाटिका बनाया ग्रामीण आजीविका मिशन कटनी द्वारा मुनगा के 300 एवं अमरूद के 50 पौधों का वितरण समूह की महिलाओं को किया गया।


