सीईओ ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश*
कटनी (16अगस्त)- विविध प्रकार की मतदाता जागरूकता की गतिविधियों को किए जाने हेतु सभी विभागीय अधिकारी कैलेंडर जारी कर अवगत कराएं। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी शिशिर गेमावत ने अधिकारियों को दिए। समीक्षा करते हुए सीईओ ने विभागवार मतदाता जागरूकता के अंतर्गत कराई जा रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। सीईओ ने सभी विभागों से अधिक से अधिक मतदाताओं को विधानसभा निर्वाचन 2023 में जोड़े जाने हेतु जन जागरूकता की गतिविधियों में वृहद स्तर पर आयोजन किए जाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में डीपीसी एवं सहायक नोडल अधिकारी स्वीप केके डेहरिया, डीईओ पीपी सिंह, सौरभ नामदेव प्रबंधक जिला ई गवर्नेंस, प्राचार्य तिलक कॉलेज, नगर निगम, महिला बाल विकास, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, महाप्रबंधक व्यापार उद्योग कार्यालय, सीईओ जनपद, खेल अधिकारी, एनआरएलएम, खाद्य खनिज महिला सशक्तिकरण अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे


