कटनी – पति-पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने काउंसिलिंग के लिए वन स्टाप सेंटर (सखी ) पहुंचे विजयराघवगढ़ के खजुरा निवासी दंपत्ति को कलेक्टर अवि प्रसाद ने आपसी तालमेल के साथ खुशहाल जिंदगी बसर करने की समझाईश दी। उन्होने कहा कि छोटे-मोटे विवाद झगड़ों और ताल्खियों को नजरअंदाज कर सुखमय पारिवारिक जीवन व्यतीत करें। दरअसल कलेक्टर श्री प्रसाद बुधवार को शांतिनगर स्थित वन स्टाप सेंटर सखी की गतिविधियों का औचक निरीक्षण करने यहां पहुंचे थे। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह एवं सहायक संचालक महिला बाल विकास वनश्री कुर्वेती मौजूद रहे।
कलेक्टर इसी दौरान चिकत्सा कक्ष, भोजनालय कक्ष एवं प्रशासक कक्षों का निरीक्षण करते हुए जब काउंसिलिंग कक्ष पहुंचे तब महिला काउंसलर्स नेहा मिश्रा, अनामिका खंपरिया और पूनम परते द्वारा चौधरी दंपत्ती की काउंसिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने भी दंपत्ति को परिवार में छोटे-मोटे मनमुटाव को भूलकर सुखमय गृहस्थ जीवन बिताने की समझाइश दी। कलेक्टर श्री प्रसाद ने यहां उपलब्ध सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। उन्होनें अपने निरीक्षण टीप मंे लिखा कि यहां वर्तमान में कोई भी महिला अंतःवासी रहवासी नहीं पाई गई। महिला आरक्षक सहित अन्य स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद पाया गया


