कटनी। नवागत नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा सहित समस्त कोतवाली के स्टाफ द्वारा आज नगर में फ्लैग मार्च करके रात्रि काल में बाजार की परिस्थितियों का जायजा लिया गया। रात्रि कल में बाजार में चहल-पहल के दौरान होने वाली आपराधिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है।
गौरतलब है की नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याती मिश्रा एवं कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा दोनों ही जिले के लिए नए हैं। उन्होंने कोतवाली थाना क्षेत्र की परिस्थितियों का जायजा लेने के लिए आज नगर में पैदल मार्च करके क्षेत्र का भ्रमण किया। पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने वा क्षेत्र में अमन चैन कायम रखने के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है।


