रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को घर पर जाकर सम्मान किया गया। अधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक शाल एवं श्रीफल भेंट किया। जिला मुख्यालय पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री नवनीत पांडे, इटारसी नगरपालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे एवं सीएमओ रितु मेहरा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया। इसी प्रकार सोहागपुर एवं पिपरिया में भी अधिकारियों ने घर जाकर आदरपूर्वक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया।


