रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर अग्रवाल समाज नर्मदापुरम महिला मंडल एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा के सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता दिवस स्थानीय नेहरू पार्क में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता की झांकी के स्वरूप में कल्याणी गुप्ता बहुत ही सुंदर रूप में प्रस्तुत हुई सभी ने भारत माता का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रीय गीत जन गण मन से किया गया उसके पश्चात सभी ने आकर्षक गेम खेलें l स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष में सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं देशभक्ति गीत गाए। सभी बहनों ने तिरंगे की वेशभूषा में आकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए । देश भक्ति से ओत प्रोत इस कार्यक्रम में सभी बहनों ने मिलकर सीमा पर तैनात वीर सैनिक भाई अपने परिवार से हजारों मील दूर है उनके लिए रक्षा सूत्र एकत्रित कर पोस्ट किए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के गेम रखे गए जिसमें मेरा रंग दे बसंती चोला गेम में प्रथम आशा सुरेश अग्रवाल , अनीता गुप्ता , द्वितीय अनीता गुप्ता , तृतीय भारती अग्रवाल रही । सारे जहां से अच्छा गेम में प्रथम रेखा अग्रवाल, द्वितीय आशा सुरेश अग्रवाल, तृतीय सुधा अग्रवाल रही । श्रावण मास एवं अधिक मास के पुण्य पर्व पर अग्रवाल समाज की बहनों ने तुलसी के पौधों का वितरण किया।
स्वतंत्रता दिवस के पुण्य अवसर पर अग्रवाल समाज नर्मदा पुरम महिला मंडल द्वारा अखिल भारतीय अग्रवाल समाज महिला महासभा की नगर कार्यकारिणी का गठन अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा मध्य प्रदेश की प्रदेश महामंत्री भारती अग्रवाल द्वारा किया गया। संभागीय संयोजक अनीता गुप्ता ने कार्यकारिणी के सदस्यों की सूची जारी की । संयोजक गीता गोयल ,सलाहकार सुधा अग्रवाल एवं आशा मुकेश अग्रवाल,
अध्यक्ष निरुपमा अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशा सुरेश अग्रवाल , उपाध्यक्ष शोभना गर्ग,महामंत्री रीता अग्रवाल , सह मंत्री अंजू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुसुम अग्रवाल , सहकोषाध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री रेखा महेंद्र अग्रवाल, सविता अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य भावना गुप्ता, दीप्ति अग्रवाल, संतोष विजय अग्रवाल,उषा गुप्ता, रेखा संदीप अग्रवाल, संतोष के. अग्रवाल, मेघाअग्रवाल, सोनम अग्रवाल ,दीप्ति अग्रवाल, संध्या अग्रवाल,उर्मिला अग्रवाल, की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई।


