कटनी। महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक एक अगस्त से 15 अगस्त तक बालिकाओं, महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” के दूसरे चरण में कटनी के सभी जिला स्तर पर गतिविधियाँ संचालित की गई।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 15 अगस्त को पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के कुशल निर्देशन में तथा कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शालिनी परस्ते, महिला सुरक्षा शाखा की देख रेख में जिले के अनुभाग स्तर पर विगत 15 दिवसों में लोगों को जागरूक किया गया।
जिसमें वाद-विवाद, समूह चर्चा, स्लोगन, प्रश्नावली हल, मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। आज 15 अगस्त को सभी प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा प्रमाण पत्र देकर सभी प्रतिभागी बच्चो, स्वैच्छिक आवाज संस्था व जन साहस संस्था को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया गया।


