रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के मतदान करने वाले मतदाताओं को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने वाले कांग्रेसी नेता राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा में सभा को संबोधित करते हुए कहा जो भारतीय जनता पार्टी को वोट देते हैं जो भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं वह राक्षस प्रवृत्ति का है मैं महाभारत की धरती से ऐसे लोगों को श्राप देता हूं भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ नर्मदापुरम संभाग के सह प्रभारी अजय प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा सभी भारतीय जनता पार्टी के मतदाता और समर्थकों को घोर अपमानित जनक शब्दों का प्रयोग करने पर कांग्रेसी नेता रणधीर सुरजेवाला के विरुद्ध नर्मदापुरम थाना कोतवाली में ज्ञापन दिया एवम कठोर प्रतिबंधक एवं भारतीय दंड विधान के अंतर्गत कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान भाजपा संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, सह कार्यालय मंत्री मनोहर बढ़ानी, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ,वरिष्ठ नेता मुकेश नागर, राजेश रैकवार, घनेन्द्र राने, प्रशांत श्रीवास, सत्तू सरदार आदि उपस्थित रहे ।


