कटनी – स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने झिंझरी पुलिस ग्राउण्ड पहुंचकर अमर शहीदों की स्मृति में बने शौर्य स्मारक मे पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया।कलेक्टर और एस.पी ने अमर शहीदों के बलिदान का पुण्य स्मरण किया। तदुपरान्त कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ग्राउण्ड मैदान में अशौक के पौघे का रोपण किया।


