रिपोर्ट- महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ़ में आज स्थानिय शिक्षण संस्था आजाद हिंद विद्यापीठ हायर सेकेंड्री स्कूल में आजादी के 77 वें 15 अगस्त समारोह को हर्षउल्लास के
साथ मनाया गया सुबह 8 बजे संस्था के संरक्षक एवं सलाहकार सेवा निवृत्ति प्रधान पाठक हाजी हमीद मास्टर सहाब द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसके पश्चात माँ सरस्वती की वंदना पूजा अर्चना की गई । जिसके पश्चात स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा देश भक्ति गीतों पर रंगा रंग कार्यक्रम
की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम अध्यक्षता इसाफ बैंक के प्रबंधक पटेल सर एवम संस्था के अध्यक्ष शेख असलम उपाध्यक्ष मंसूर अहमद सिद्दिकी कोषाध्यक्ष लेखराम सोनी के द्वारा की गई । कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओ का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा साथ ही कार्यकम के समापन के बाद सभी छात्र छात्राओं को मिष्ठान का वितरण किया गया। वही प्रचार्य तहजीब अंसारी एवं प्रभारी अंजू साहू आसमा बेगम मंझरी छाबड़ा के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ।


