• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जेपीवी डीएवी में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण जेपीवी डीएवी विद्यालय में स्वतंत्रता की 76 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई

by Manish Gautam Chiefeditor
August 15, 2023
in कटनी
0
जेपीवी डीएवी में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण जेपीवी डीएवी विद्यालय में स्वतंत्रता की 76 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाई गई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य तथा डीएवी एमपी जोन के क्षेत्रीय निदेशक श्री संजीव कुमार सिन्हा ने अमर जवान स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । तत्पश्चात उन्होंने ध्वजारोहण किया। राष्ट्र को सम्मान देते हुए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों व छात्र छात्राओं ने राष्ट्रगान किया । राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत गीत की सुमधुर प्रस्तुति कक्षा तीसरी व चौथी के विद्यार्थियों ने दी । नर्सरी एलकेजी का देशभक्ति गीत पर नृत्य सभी की सराहना का केंद्र रहा । श्री सिन्हा जी ने अपने उद्बोधन में देशभक्तों का स्मरण किया और देश में उनके योगदान की चर्चा की । उन्होंने देश प्रेम के मार्ग पर चलने हेतु सभी को प्रेरित किया । ओ मेरे देश गीत पर यूकेजी के नन्हे-मुन्नों ने सुंदर प्रस्तुति दी । घोड़े जैसी चाल पर कक्षा पहली के छात्रों ने सुंदर रेन डांस प्रस्तुत किया। संस्कृत संभाषण कक्षा दसवीं की छात्रा अनुभवी पुरवार नेअंग्रेजी संभाषण कक्षा दसवीं की छात्रा अनुष्का पुरोहित ने एवं हिंदी संभाषण में कक्षा छठी के छात्र समर्थ तिवारी ने बड़े भाव पूर्ण ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए । बंगाली लोक नृत्य पर कक्षा चौथी के विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर किया । कक्षा दूसरी के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य मेरे देश की धरती सोना पर तालियों की गड़गड़ाहट से समूचा प्रांगण गुंजायमान हो गया ।
इसी प्रकार मध्य प्रदेश का लोक नृत्य कक्षा तीसरी के छात्रों की एवं पंजाबी लोक नृत्य कक्षा पांचवी के छात्रों की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति रही । समारोह में एलएमसी मेंबर श्रीमती प्रभांशु चमडिया एवं श्रीमती अनीता विश्वकर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही । श्रीमती प्रभांशु चमडिया ने अपने भाषण में देशवासियों को याद किया और सभी को अपने कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सत्य साहस और सद्बुद्धि की प्रेरणा दी। थीम डांस कंधों से मिलते हैं कंधे …..कक्षा छठी के विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति रही ।
इस अवसर पर योग प्रतियोगिता में जिला स्तर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। तथा संगीत शिक्षक श्री राकेश जेदिया को साहित्य रंगमंच एवं ललित कलाओं की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा कला गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ शिक्षक श्री समीर दास ने किया ।
मंच संचालन कक्ष 11वीं के छात्र मृगाक त्रिपाठी एवं छात्र तनीषा दाहिया ने शिक्षिका श्रीमती जिलपा अब्राहम एवं संस्कृत शिक्षक श्री अमरदीप शर्मा के सहयोग से सफलतापूर्वक किया । प्रसाद वितरण पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
राष्ट्रीय पर्व, 15 अगस्त के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत की अध्यक्ष सुनीता मेहरा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, जिला सीईओ शिशिर गेमावत भी रहे मौजूद

राष्ट्रीय पर्व, 15 अगस्त के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत की अध्यक्ष सुनीता मेहरा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, जिला सीईओ शिशिर गेमावत भी रहे मौजूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d