आज 13 अगस्त 2023 को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर थाना प्रभारी रहटगांव घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में आज थाना रहटगांव पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम पंचायत रहटगांव सरपंच नजरपुर के सरपंच व जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर पालीवाल हायर सेकेंडरी स्कूल से बस स्टैंड, मोहनपुर ,पेट्रोल पंप ,नजरपुरा होते हुए एक वाहन रैली का आयोजन किया गया जिसमें करीब 60 ,70 मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे साथ ही पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगा झंडा लहराते हुए हेलमेट लगाकर यातायात नियमों के पालन करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया रैली का समापन पालीवाल हायर सेकेंडरी स्कूल में आकर किया गया ।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


