कटनी रेलवे द्वारा तकनीकी समस्या के चलते झुकेही रैक प्वाइन्ट पर दो दिन रैंक प्रतिबंध होने के कारण विलम्ब से खरीफ फसल हेतु जिले की उर्वरक उपलब्धता के क्रम में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के अथक प्रयासों से यूरिया उर्वरक रैक, राजस्थान से झुकेही रैक प्वाइन्ट हेतु निकल गया है।
जिला विपरण अधिकारी ने बताया कि रैक के सम्भवतः शुक्रवार को पहुँचने की सम्भावना है। जिससे कटनी जिले को सहकारिता क्षेत्र में 850 मैण्टन यूरिया उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।


