कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी अति वर्षा के कारण शहर में क्षतिग्रस्त हुए निर्माण कार्यों का लगातार निरीक्षण कर सुधार कार्य के निर्देश अधिकारियों को दे रही हैं। गत दिवस हाल ही में हुई अति वर्षा के कारण शिवाजी वार्ड के स्टॉपडेम के आसपास का पुराना निर्माण क्षतिग्रस्त हो गया है।
जिसका मौके पर पहुंचकर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एमआईसी सदस्य संतोष शुक्ला डॉ रमेश सोनी सुभाष साहू श्रीमती बीना बैनर्जी पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव श्रीमती शकुंतला सोनी श्रीमती प्रभा गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता सुखदेव चौधरी की उपस्थिति में निरीक्षण किया।
उक्त स्थल पर रिटेनिंगवॉल आरसीसी एवं सड़क निर्माण के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने वार्ड में अस्थाई निर्माण क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण कराए जाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अतिवर्षा के कारण शहर में जो भी पुराने निर्माण क्षतिग्रस्त हुए हैं।
उन्हें हाल हर हाल में ठीक करने की जरूरत है।
इस दौरान सहायक यंत्री सुनील सिंह उपयंत्री जेपी बघेल की मौजूदगी रही।


