सिलौंडी में उपतहसील भवन में आज मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ ।जिसमें उप तहसील परिसर में सरपंच पंचो संतोष कुमार ,उपसरपंच राहुल राय ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय ,मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशान्त राय ,पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन राय ,पंच श्यामदत्त राय ,पंच नितिन राय ,नायब तहसीलदार दिनेश आसाठी ने 75 पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा की शपथ की है । इसी तरह शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी जिला कटनी मैं आज दिनांक 09/08/2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश में वसुधा का संवर्धन वीरों का अभिनंदन के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सरपंच नेगाई रुग्गों बाई ,पूर्व सरपंच गणेश साहू ,मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशान्त राय ,प्रिसिंपल रतीराम अहिरवार एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया अमृत वाटिका का निर्माण कर 75 पौधों का पौधा रोपण किया गया तथा उनकी सुरक्षा संरक्षण देख रेख का कार्य एन एस एस इकाई के द्वारा संपादित किया जायेगा इस कार्यक्रम की टैगलाइन है मिट्टी को नमन वीरों का वंदन इस पावन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य तहसीलदार महोदय महाविद्यालय समस्त स्टाफ जनप्रतिनिधि सचिव छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे इसके पश्चात संत रविदास जी के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इसमें भाषण चित्रकला गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अमृता अनंत शर्मा पलक बागरी आदि छात्र छात्राओं के द्वारा प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया गया।


